Gorakhpur News: बाइक बिजली के पोल से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: हरनहीं, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव के हरिहरपुर गौशाला के पास मंगलवार रात बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र की हरनहीं चौकी के जिगिना बाबू गांव निवासी कन्हैया (22) पुत्र रामचरण और शैलेश (20) पुत्र सुमेर 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे बाइक से हरिहरपुर से भैंस बाजार की ओर जा रहे थे। हरिहरपुर गांव स्थित गौशाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.