Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ निवासी 50 वर्षीय निर्मल साहनी साइकिल से नौसढ़ की ओर जा रहे थे। बाघागाड़ा स्थित पानी की टंकी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.