गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: भीटी रावत, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के महदेइया गांव में शनिवार सुबह अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से 65 वर्षीय रामनारायण चौधरी घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन घायल वृद्ध को उपचार के लिए लेकर गए। जानकारी के मुताबिक, महदेइया निवासी रामनारायण चौधरी शनिवार सुबह अपने घर के बगल में पशुओं को देखने जा रहे थे। इसी दौरान भीटी रावत की तरफ से हरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। हादसे के बाद बाइक सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...