Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से युवक घायल, पंपिंग सेट क्षतिग्रस्त
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोहरपुरवा टोला भगवानपुर निवासी छोटेलाल चौरसिया ने बाइक की टक्कर से बेटे के घायल होने और पंपिंग सेट क्षतिग्रस्त होने के मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 22 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे छोटेलाल का बेटा सुरेंद्र खेत में पानी चलाने के लिए पंपिंग सेट लेकर जा रहा था। पुरुषोत्तम के खेत के सामने पहुंचने पर पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने सुरेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में उसका दायां पैर टूट गया और पंपिंग सेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घायल सुरेंद्र को सीएचसी कैम्पियरगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.