Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से तीन किशोर घायल, एक की मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के दुधई में शनिवार देर शाम अज्ञात बाइक की चपेट में आने से तीन किशोर घायल हो गए। इनमें अभिषेक राजभर (16) पुत्र विद्याचंद की रविवार को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अभिषेक, सनी (17) पुत्र स्व. दीनदयाल और सनी (15) पुत्र दयालु गांव के पास बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों को चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले आए। रविवार को अभिषेक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.