Gorakhpur News: बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, चालक पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा-बखिरा मार्ग पर जसूलीपार गांव के पास शुक्रवार देर शाम बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। जसूलीपार निवासी फागूलाल पिछले करीब दस वर्षों से अपनी बेटी आरती के घर रह रहे थे। बेटी ही उनका पालन-पोषण करती थी। शुक्रवार देर शाम फागूलाल नित्यक्रिया के लिए सड़क की तरफ गए थे। इसी दौरान सड़क से गुजर रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को उपच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.