Gorakhpur News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक की मौत
गोरखपुर, सितम्बर 30 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी 38 वर्षीय युवक बाइक की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया, जहां मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मोहरीपुर निवासी योगेन्द्र शर्मा (38) पुत्र सन्तराज शर्मा 27 सितंबर की शाम करीब सात बजे बाइक से जा रहे थे। मोहरीपुर-महसरा मार्ग पर हिमालय प्लाई के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। योगेन्द्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और अविवाहित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.