Gorakhpur News: बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक घायल
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। उनवल से बाइक से घर लौट रहा युवक सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम पंचायत भुसवल खुर्द निवासी सुनील (19) पुत्र चंद्रिका उर्फ चिंता बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। बाइक पर पीछे बैठे दूसरे युवक को भी हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी बांसगांव पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.