Gorakhpur News: बांस के कारोबार को लेकर मारपीट, दिव्यांग महिला को भी पीटा
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ में बांस के कारोबार को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। शारदा देवी ने कई लोगों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग दंपती को भी पीटा और उनकी बेटी की साइकिल तोड़ दी। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।नौसड़ निवासी शारदा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अक्टूबर की रात कुछ लोगों ने एकजुट होकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को लोहे की रॉड और कुदाल से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। आरोप है कि हमलावरों ने पड़ोसी राजू विश्वकर्मा और उनकी पत्नी लूटन देवी के साथ भी मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.