गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन खिलखिलाहट अभियान के तहत शुक्रवार को बांसगांव में 15 बच्चों को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गोद लिया। खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के तहत अधिकारियों ने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी ली। इस दौरान सभी बच्चों को पोषण पोटली भी दी गई। सीडीपीओ जवाहर कुमार ने बताया कि गोद लेने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सप्ताह में एक बार संबंधित बच्चे के परिवार से संपर्क करेंगे। इस दौरान बच्चे के वजन की जांच, पोषण संबंधी सलाह, स्वास्थ्य की स्थिति तथा आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले अनुपूरक पुष्टाहार की जानकारी ली जाएगी। इन बच्चों की देखरेख में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों बिंदु राय, जयंती देवी, स्मिता श्रीवास्तव...