गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में पारिवारिक विवाद को लेकर सास और ननद पर बहू के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। हरसेवकपुर नंबर दो के टोला नरिया निवासी अनामिका पत्नी विनीत पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका सास रूपा पांडेय और ननद ज्योति पांडेय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि 14 जुलाई को दोनों उसे जबरन घर से बाहर निकालने लगीं। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार को सास रूपा पांड...