Gorakhpur News: बहराइच के ध्यानार्थ : पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: खोराबार (लखनऊ), हिन्दुस्तान संवाद। कैंट थाना क्षेत्र में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सूबा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार शाम पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को पकड़ लिया। किशोर के पिता धर्मवीर यादव बहराइच जिले में पुलिस विभाग में दीवान पद पर तैनात हैं। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार के जंगल रसूलपुर, टुकड़ा नंबर दो बरबसहा निवासी धर्मवीर यादव का 16 वर्षीय बेटा श्रेयांश यादव शनिवार को स्कूटी से घर लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे वह सूबा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था, तभी पिकअप ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत, चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.