Gorakhpur News: बहन की शादी को लेकर विवाद, मारपीट
गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बहन की शादी को लेकर हुए विवाद में युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बड़ी सेन्दुरी गांव निवासी रिंकी चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार को अपने फूफा रमेश चौरसिया के घर लोहरपुरवा टोला भगवानपुर गई थी। आरोप है कि बहन की शादी को लेकर रमेश चौरसिया, अजय चौरसिया और अंजली चौरसिया ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और दोनों हाथों में चोटें आईं। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.