गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग स्थित काली मंदिर के सामने शनिवार देर रात गश्त से लौट रही पुलिस की बोलेरो में पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि बोलेरो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस के अनुसार, रात करीब दो बजे गश्त पूरी कर बोलेरो कसिहार की ओर से लौट रही थी। इसी दौरान कौड़ीराम की तरफ से आ रही सिद्धार्थनगर डिपो की रोडवेज बस (यूपी-78 जेटी-8635) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। एसपी उत्तरी न...