गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में तारामंडल रोड स्थित रॉयल दरबार वेंकट हॉल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. मदन राम रहे। अध्यक्षता गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसमें मंडल प्रभारी, मंडल जोन प्रभारी, जिला कमेटी के पदाधिकारी, जिला बामसेफ और बीवीएफ के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग भाईचारा और मुस्लिम भाईचारा के मंडलीय संयोजक, जिला ओबीसी भाईचारा संयोजक, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और उनकी कमेटियों के पदाधिकारी ...