Gorakhpur News: बरगदवा चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को मामूली चोट आई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक समेत करीब 15 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर विकास नगर चौकी भेज दिया। पूछताछ में घायलों की पहचान हमीनपुर, चिलुआताल निवासी आकाश निषाद पुत्र भग्गू निषाद और निखिल पुत्र परमात्मा निषाद तथा दूसरी बाइक पर सवार बरगदवा चौराहा निवासी आयुष चतुर्वेदी पुत्र रविकुमार चतुर्वेदी और पीपीगंज के मरौहिया निवासी विनय शंकर मिश्र पुत्र अखिलानन्द मिश्र के रूप में हुई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.