Gorakhpur News: बधाई मांगने गई किन्नरों की टीम का यजमान के परिजनों से विवाद
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-23 में गुरुवार को बेटे के जन्म पर बधाई मांगने पहुंची किन्नरों की टीम का यजमान के घर की महिलाओं से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर घर के पुरुष भी पहुंच गए और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पिपरौली चौकी ले गई। घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में किन्नरों की टीम यजमान के घर पहुंची और बधाई लेकर लौट गई। सेक्टर-23 निवासी शिवम सिंह के घर बेटे का जन्म हुआ था। गुरुवार दोपहर किन्नरों की टीम बधाई मांगने पहुंची। आरोप है कि किन्नर घर के अंदर जाकर बधाई मांगने लगीं, जिसका महिलाओं ने विरोध किया। परिजनों ने शिवम को सूचना दी। उनके पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। पिपरौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.