गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गगहा हिन्दुस्तान संवाद। करवल मझगांवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गगहा फीडर की बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भाजपा जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल ने जिलाधिकारी गोरखपुर को पत्र भेजकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि आए दिन फाल्ट होने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों विद्युत समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से गगहा फीडर की स्थिति को अत्यंत खराब बताते हुए कहा कि लाइनमैन एवं संबंधित कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाए जाते। न ही व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यमों से कोई जानकारी दी जाती है। भाजपा नेता ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जिस तरह की लापरवाही सामने आ रही है, उससे सरकार की बेहतर विद्युत व्यवस्था की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने गगहा फीडर ...