गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। आगासोद और बीना स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी को लेकर ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है। यह जानकारी सुमित कुमार ने दी है। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से 24 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-शिवपुरी-गुना के रास्ते चलाई जाएगी। ओखा से 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...