Gorakhpur News: बत्तीस घंटे बाद जुड़ा सहारा इस्टेट के ट्यूबवेल का कनेक्शन, आज जमा कराने होंगे 50 हजार
गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय सहारा एस्टेट सोसाइटी में 70.04 लाख बिजली बिल बकाया में ट्यूबवेल की बिजली कटने से तकरीबन 1200 घर 32 घंटे तक जलापूर्ति संकट से जूझते रहे। बुधवार की सुबह 11.25 बजे कटा कनेक्शन गुरुवार की रात 8.10 बजे एडीएम सिटी एवं अधिशासी अभियंता मोहद्दीपुर सतीश जायसवाल के निर्देश पर जोड़ा गया। जनकल्याणकारी आवासीय समिति के पदाधिकारियों को लिख कर देना पड़ा कि शुक्रवार को 50 हजार रुपये जमा कराएंगे। वहीं, बकाया 70 लाख रुपये के लिए चुकाने के लिए रविवार को आम सभा की बैठक बना रणनीति बनाएंगे। फिलहाल 1200 परिवारों ने राहत की सांस ली है।
बिजली कनेक्शन जोड़ने की कोशिशें गुरुवार को जनकल्याणकारी आवासीय समिति के अध्यक्ष एपी त्रिपाठी, नजर मोहम्मद, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, त्रिभुवन सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.