Gorakhpur News: बढ़ रहीं उपभोक्ताओं से मारपीट-रिश्वत मांगने की शिकायतें
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम में उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता, मारपीट और रिश्वत मांगने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले करीब डेढ़ महीने में ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), एसडीओ समेत पांच कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन घटनाओं ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केस : 1
मामला 1 रामजानकी नगर निवासी 60 वर्षीय उपभोक्ता अशोक द्विवेदी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि विद्युत वितरण खंड राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता और एक कार्यकारी सहायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, रिश्वत देने की सलाह तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित उपभोक्ता सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के बाद मीटर लगवाने का अनुरोध लेकर बिजली कार्यालय पहुंचा था। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.