Gorakhpur News: बजट की कमी से ठप है 37 हजार लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी
गोरखपुर, नवम्बर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बजट के संकट के चलते मोतियाबिंद की निःशुल्क सर्जरी ठप पड़ गई है। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम को अभी तक बजट आवंटित नहीं होने से सरकारी और निजी अस्पतालों में मोतियाबिन्द की सर्जरी रुक गई है।
बजट के अभाव में सर्जरी प्रभावित जिले में 51065 बुजुर्गों की मोतियाबिंद सर्जरी का लक्ष्य रखा गया है। बजट के संकट के कारण अब तक 14273 लोगों की ही सर्जरी हो सकी है। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एनके द्विवेदी ने बताया कि नवंबर से फरवरी तक मोतियाबिंद सर्जरी का पीक सीजन रहता है। इस दौरान सबसे अधिक मरीज सर्जरी के लिए आते हैं, लेकिन इस बार बजट की कमी के कारण काम रुका हुआ है। लक्ष्य से बहुत पीछे
सर्जरी का लक्ष्य और अब तक की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.