Gorakhpur News: बच्चो के विवाद में जेठानी देवर देवरानी में मारपीट
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। थाना क्षेत्र के रसूलपुर चकिया गांव में पारिवारिक में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद बड़ों तक पहुंच गया। इसके बाद एक जेठानी ने अपने देवर और देवरानी पर गाली गलौज तथा मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, बच्चों के विवाद की शिकायत करने वह अपनी देवरानी के पास गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत कराया। महिला ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर देवर-देवरानी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तीन महिलाओं समेत आठ का शांतिभंग में चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.