Gorakhpur News: बच्चों में अनुशासन-देशभक्ति विकसित करें शिक्षक
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के गुरु गोरक्षनाथ सभागार में गुरुवार को भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से बेसिक शिक्षकों और एआरपी के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांतों के अनुरूप बच्चों में मानव सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना विकसित करनी चाहिए। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव रखता है। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार ने प्रत्येक विद्यालय से शिक्षकों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: अकबरपुर व रामनगर में स्काउट गाइड बिगिनर्स कोर्स कार्यशाला आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.