Gorakhpur News: बच्चों के विवाद में मां-बेटियों को पीटा, चार पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैजलपुर निवासी अखिलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने बच्चों के विवाद को लेकर उसकी मां सागरमती देवी पत्नी विनोद और मोनी व सोनी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपितों ने जान-माल की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले में खुशबू, छेदी, गुलशन और गुलाब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.