Gorakhpur News: बच्चों के विवाद में मजदूर महिला और बहू को पीटा, दो पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बुढेली गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो युवकों पर महिला और उसकी बहू के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी किरन देवी ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने जा रही थीं। इसी दौरान बच्चों के विवाद को लेकर गांव के जितेंद्र और आकाश से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी बहू सुधा बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। मारपीट में सास और बहू दोनों घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पट्टीदारों ने सास-बहू को जमकर पीटा, केस पुलिस ने किरन देवी की तहरीर पर जितेंद्र और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gonda News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.