Gorakhpur News: बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के आम बाजार में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर मां-बेटी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता प्रमिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आम बाजार निवासी प्रमिला ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम उनके बच्चे घर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के खेलने को लेकर पड़ोसी विजय और रूबी से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर प्रमिला के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर प्रमिला की बेटी कोमल बीच-बचाव करने पहुंची।आरोप है कि इस दौरान विजय और रूबी ने कोमल के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.