गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। लॉज निपाल क्लब और एसोसिएशन आफ मैसेनिक लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को दीवाली महोत्सव का आयोजन निपाल क्लब में किया गया। शुभारंभ लॉज निपाल 38 के अध्यक्ष पीसी अग्रवाल, सचिव आशुतोष कुमार सिंह, निपाल क्लब के सचिव नीरज अस्थाना, लेडीज क्लब की अध्यक्षा डॉ ऊषा कुमार, सचिव रेनू सहाय, संयोजक आलोक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में रिद्धिका ने नृत्य ने भारतीय नृत्य परम्परा की पहचान कराई। वहीं, नन्हीं मिष्ठी मिश्रा के नृत्य ने सभी को आकर्षित किया। इससे पूर्व डॉ. राय अजय राय ने त्योहार की महत्ता पर प्रकाश डाला। आगे विवेक सोनकर के निर्देशन में रूबी और रूचि कोरी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। साथ ही,...