गोरखपुर, सितम्बर 19 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के खैराबाद गांव में बच्चे के पैर पर ईंट गिरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक महिला ने पड़ोसियों पर उसे और उसकी सास को लाठी-डंडे व घूंसों से पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैराबाद निवासी किशोरी पत्नी शत्रुघ्न ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उनका छोटा बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी के लड़के ने उसके पैर पर ईंट गिरा दी। इससे पैर में सूजन आ गई और उसे गंभीर चोट लगी। वह शिकायत करने और इलाज कराने का अनुरोध लेकर पड़ोसी के घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां रीना, मीना और मिथिलेश आदि ने उन्हें और उनकी सास को गाली देना शुरू कर दिया।विरोध करने पर सभी ने लाठी-डं...