Gorakhpur News: बच्ची हत्याकांड पर अधिवक्ताओं ने आयुक्त कार्यालय तक निकाला जुलूस
गोरखपुर, अगस्त 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हाल ही में एक सिपाही द्वारा 10 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या किए जाने की घटना पर अधिवक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। बैठक का संचालन मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। अधिवक्ताओं ने मृत बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कचहरी परिसर से आयुक्त कार्यालय तक विरोध जुलूस निकाला और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में समयबद्ध तरीके से कराई जाए और दोषी को कठोरतम सजा दिलाई जाए। यह भी पढ़ें- खजनी अधिवक्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च साथ ही पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.