Gorakhpur News: बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गोरखपुर, नवम्बर 26 -- Gorakhpur News: भटहट/गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग के बरई टोला स्थित बगीचे में बुधवार की सुबह आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर बगीचे में आम के पेड़ से लटक रहे युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवक चादर के फटे हुए टुकड़े के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान बताए जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.