गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना की अंतिम तिथि नजदीक आते ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न आवासीय योजनाओं में बड़े बकायेदारों को अंतिम चेतावनी दी। 17 जुलाई तक ओटीएस के तहत आवेदन नहीं किया गया तो भवनों का आवंटन निरस्त कर बेदखली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी。

बकायेदारों को नोटिस सहायक संपत्ति अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, यशवंत सिंह और योजना लिपिक जितेंद्र स्वरूप श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने बुधवार को शास्त्रीनगर, शास्त्रीपुरम और ललितापुरम योजनाओं का निरीक्षण किया। टीम ने बकाएदार आवंटियों को नोटिस देकर चेताया कि निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं करने पर आवंटन निरस्तीकरण और बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। ...