Gorakhpur News: बकरी चरा रही महिला से मारपीट, गला दबाने का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुधनपुर गांव में बकरी चरा रही महिला के साथ मारपीट और गला दबाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। शत्रुधनपुर निवासी सोना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले शाम को वह गांव के बाहर बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान गांव का मुनीब पासवान शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान मुनीब ने उनका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित उन्हें भी दौड़ाने लगा। पीड़िता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुका है और उसके दबंग व्यवहार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.