Gorakhpur News: बकरी का बच्चा पड़ोसी के दरवाजे पर जाने को लेकर मारपीट, 13 पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली कल्यानपुर गांव में बकरी का बच्चा पड़ोसी के दरवाजे पर चले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की रीना गौड़ पत्नी अरविंद गौड़ ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सात नवंबर की सुबह उनकी बकरी का बच्चा पड़ोसी के दरवाजे पर चला गया था। इस पर पड़ोसी गाली देते हुए उसे भगाने लगे। विरोध करने पर कैलाश गौड़, झिनक गौड़, दुर्गेश गौड़, संजय, अर्चना, गायत्री देवी और हीरा देवी ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि थप्पड़, घूंसे, लात और कड़े से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, दूसरे पक्ष की गायत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.