Gorakhpur News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 लुचुई में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरगहना निवासी विनोद कुमार यादव ने बताया कि वार्ड नंबर-10 लुचुई में उनका मकान है। परिवार के सदस्य करीब एक सप्ताह से बाहर थे। चार सितंबर को पड़ोसी ने फोन कर मकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर कमरे का सामान बिखरा मिला। चोर आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की चेन, हार, अंगूठी और करीब 17 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान ले गए। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.