Gorakhpur News: फोरलेन से अलग हो रही दो गांवों की सड़क, लोगों ने रोका काम
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। निर्माणाधीन जगदीशपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन स्थित रमवापुर मठिया मोड़ पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने काम रोकवाकर प्रदर्शन करके विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा के पास उनके गांव के मार्ग को सर्विस रोड से अलग किया जा रहा है। इससे दो गांवों के लोग फोरलेन से कट जाएंगे। ऐसी स्थिति में उन्हें हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, एनएचएआई की ओर से मठिया में टोल प्लाजा बनाया गया है। इससे कुछ दूर रमवापुर मठिया मोड़ पर दो गांवों की सड़क के समानांतर चकरोड बनाया गया है, जिससे लोग आ जा रहे हैं। गांव के लोगों को खबर लगी कि रास्ता बंद हो रहा है तो उन्होंने बुधवार को मिट्टी लदे डंपर को वापस लौटा दिया और काम कर रहे श्रमिकों को वहां से हटा दिया। ग्राम प्रधान/ प्रशासक चंद्रिका सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.