गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साऊंखोर चौराहे के पास सोमवार सुबह ट्रेलर और मछली लदी पिकअप की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सड़क पर जिंदा मछलियां बिखर गईं, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे जिंदा मछलियों से लदी पिकअप बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने साऊंखोर चौराहे के पास पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के झटके से मछलियों से भरे कंटेनर खुल गए और सैकड़ों जिंदा मछलियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए फोरलेन पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलि...