गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर चौरीचौरा थाने के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि कार, बिजली का पोल, ठेला और दुकान के बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार चौरीचौरा के भोपा बाजार निवासी हरीश जायसवाल सुबह करीब छह बजे अपनी कार से रेलवे स्टेशन रोड की ओर जा रहे थे। चौरीचौरा थाने के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया。

दुर्घटना का विवरण इस दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से चालक को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं टक्कर से हाईटेंशन पोल बीच से टेढ़ा हो गया, जबकि पास का सीमेंट का ख...