Gorakhpur News: फोन पर गोली मारने की धमकी, तीन पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी गिरिजेश सहानी की तहरीर पर पुलिस ने गोली मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरिजेश का आरोप है कि गांव के राज यादव, कमलेश यादव और शिवदास यादव उन्हें बार-बार फोन कर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। फोन पर गाली-गलौज भी की जा रही है। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पूर्व में मारपीट होने की बात भी कही है। उनके मुताबिक, धमकी से संबंधित फोन कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.