Gorakhpur News: फोन पर अभद्र बातें और जान से मारने धमकी, केस
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा के वीरबहादुर नगर वार्ड नंबर छह निवासी सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर करीब छह माह से मोबाइल फोन पर अभद्र बातें करने, अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, सरोज का आरोप है कि फरेन्दा खुर्द प्रेम पोखरा निवासी श्रीचंद सहानी उसके मोबाइल पर बार-बार फोन करता है और आपत्तिजनक बातें करते हुए धमकी देता है। आरोप है कि अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे परेशान किया जाता है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी श्रीचंद सहानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.