Gorakhpur News: फोन कर लोन की किस्त बारे में बातकर खाते से 50 हजार उड़ाए
गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी एक युवक से साइबर जालसाज ने लोन की किस्त जमा कराने के बात में उलझाकर 50 खाते से उड़ा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक पर सूचना देने के साथ ही थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र नौसढ़ निवासी राहुल निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया आईटीएम शाखा नौसढ़ एसबीआई में खाता है। 9 जून को एक फोन आया। जालसाज ने फोन पर कहा जो फाइनेंस कंपनी से लोन लिए है, उसकी किस्त मोबाइल से नहीं कटेगी। उसे बैंक में जाकर पैसा जमा करना होगा। जालसाज लोन की बातों में उलझाकर खाते की जानकारी लेकर खाते से 50 हजार रुपये निकाल उड़ा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.