गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शनिवार को शिप्रा लॉन, बाबीना रोड में 'फैमिली कार्निवल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के लिए फन गेम्स एवं एक्टिविटीज, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए मनोरंजक गेम्स, मैजिक शो, फैमिली एंटरटेनमेंट, म्यूजिकल चेयर गेम्स,आकर्षक प्राइज एवं सरप्राइज एक्टिविटीज सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष युवा दुर्गेश बजाज, सचिव युवा संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष युवा आकाश अग्रवाल, निर्वर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालरीवाल, कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक पोद्दार, संयोजक आकाश गोयल, आयुष लखोटिया एवं माधव जालान योगदान किया। मंच के उपाध्यक्ष रजत लाठ, अंकित पोद्दार, पीयूष जैन, अमित तुलस्यान तथा मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य नीर...