Gorakhpur News: फुल्की की आखिरी फरमाइश... फिर घर नहीं लौटा अंशुमान
गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गुरुवार की शाम छह वर्षीय अंशुमान सिंह ने घर के बाहर लगे ठेले पर फुल्की खाने की जिद की थी। परिवार ने मुस्कुराते हुए उसकी यह छोटी-सी इच्छा पूरी कर दी। किसी को क्या पता था कि यही उसकी आखिरी फरमाइश होगी। कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकला और फिर कभी लौटकर नहीं आया। अगले दिन उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर लुचुई रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक बंद मकान के पीछे बने खुले कमरे से बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे सहजनवा कस्बे को भीतर तक झकझोर दिया है। लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यूकेजी का छात्र अंशुमान अभी जिंदगी की पहली सीढ़ियां चढ़ रहा था। स्कूल की बातें, दोस्तों के साथ खेलना और छोटे भाई अनिकेश के साथ शरारतें ही उसकी दुनिया थीं। परिवार में वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके दादा जयप्रकाश सिंह भीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.