Gorakhpur News: फिराक गोरखपुरी के जन्मस्थल बनवारपार का 74 लाख से होगा पर्यटन विकास
गोरखपुर, नवम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। 'एक मुद्दत से तिरी याद भी आई न हमें/ और हम भूल गए हों तुझे ऐसा भी नहीं/ इसी खंडहर में कहीं कुछ दीए हैं टूटे हुए/ इन्हीं से काम चलाओ बड़ी उदास है रात...' मशहूर शायर रघुपति सहाय 'फिराक गोरखपुरी' की ये पंक्तियां उनकी अपनी जन्मस्थली पर बरसों तक सटीक बैठती रहीं। गोला क्षेत्र के बनवारपार स्थित उनका पुश्तैनी मकान उपेक्षा के चलते खंडहर में तब्दील होता गया। वर्ष 2018 में बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा ढह गया था। शेष बाद में अब पस्त हो गया, अब इस उदास तस्वीर को बदलने की पहल हुई है। फिराक साहब की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित और सुंदरीकृत करने के लिए 73.70 लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: फिराक गोरखपुरी के जन्मस्थल बनवारपार का होगा पर्यटन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.