Gorakhpur News: फिनायल के फर्जी ई-वे बिल पर बिहार भेजी जा रही 2865 लीटर शराब पकड़ी
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। हरियाणा से पटना भेजी जा रही 2865 लीटर अंग्रेजी शराब को एसटीएफ गोरखपुर और खोराबार पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को बरामद किया। तस्करी के लिए शराब की खेप कंटेनर में फिनायल के नाम पर छिपाकर भेजी जा रही थी। तलाशी में 323 पेटियों में शराब मिली। पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर निवासी कंटेनर चालक थाना राम को गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर से फिनायल का फर्जी ई-वे बिल और दो कूटरचित बिल्टियां भी बरामद हुईं। चालक के खिलाफ जालसाजी और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कंटेनर से शराब की बरामदगी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हरियाणा के अंबाला से शराब की बड़ी खेप कंटेनर में लादकर बिहार भेजी जा रही है। इसके बाद एसटीएफ और खोराबार थाने की पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.