गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। खोराबार थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट क्लब स्थित ओमेगा पार्टी हॉल में संचालित अवैध हुक्काबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रविवार को छापेमारी कर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से सात हुक्के, फ्लेवरयुक्त तंबाकू समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने होटल व्यवसायी रक्ष ढींगरा समेत चार लोगों पर केस किया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फॉरेस्ट क्लब स्थित ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध रूप से हुक्काबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खोराबार थाने की पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मदनगंज निवासी रवि दग्दी और बलरामपुर जिले के सिरसिया निवासी अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया।

हुक्काबार पर पुलि...