Gorakhpur News: फातिमा हास्पिटल के पास नाले से गोवंश रेस्क्यू
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। फातिमा हास्पिटल के पास खुले नाले में निराश्रित गोवंश गिर गया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राबिन चंद्रा के निर्देश पर पहुंची काऊ कैचिंग की टीम ने निराश्रित गोवंश को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम के दीपक यादव, रमेश और वाहन चालक अजय ने काफी मशक्कत से गाय का नाला से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि गहरे नाले से सकुशल निराश्रित गोवंश को निकाला काफी मुश्किल भरा होता है। इसके लिए जरूरी क्रेन या हाइड्रा जैसे संशाधन की आवश्यकता है। उधर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया कि नाले कर स्लैब अब तक नहीं रखा गया जबकि पिछले दो माह में पांच बार यहां निराश्रित गोवंश गिर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.