Gorakhpur News: फसल अवशेष में लगाई आग, खड़ी फसल जली
गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राजगढ़ गांव में खेत में फसल अवशेष जलाने के दौरान पड़ोसी किसान की धान की खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों की फसल बच गई। आरोप है कि गांव निवासी विकास प्रजापति ने धान की कटाई के बाद अपने खेत में बचे अवशेष में आग लगा दी और घर चले गए। इसी दौरान आग बगल के खेत में पहुंच गई और रमेश चौरसिया की धान की तैयार फसल जल गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.