गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। उनवल नगर पंचायत में फल खरीदने के बहाने एक व्यक्ति फल विक्रेता से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ज्ञानमती देवी के अनुसार, आरोपी ने करीब पांच हजार रुपये के फल खरीदने की बात कही। इसके बाद 100-100 रुपये के नोटों में 20 हजार रुपये देने को कहा और पूरी रकम ऑनलाइन खाते में भेजने का भरोसा दिलाया। रकम लेने के बाद आरोपी वहां से निकल गया। कुछ देर बाद खाते में रुपये नहीं आने पर पीड़ित ने संपर्क किया, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फल दुकान में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...