Gorakhpur News: फर्जी हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में निकली अफवाह
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हत्या की एक फर्जी सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। यूपी-112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ग्राम जमीन लौहरपुर में हत्या होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और गगहा थाने की पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर बताए गए स्थान सहित पूरे गांव में गहन जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों से पूछताछ की गई और संभावित स्थानों का निरीक्षण किया गया,लेकिन कहीं भी हत्या जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। काफी देर तक जांच करने के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि सूचना पूरी तरह निराधार और भ्रामक थी।जांच के दौरान पुलिस ने जिस मोबाइल नंबर से यूपी-112 पर कॉल की गई थी, उस पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.